बिहार होमगार्ड फाइनल मेरिट लिस्ट 2025 जारी – जिला अनुसार PDF डाउनलोड करें

Bihar Home Guard Final Merit List 2025

कई अभ्यर्थियों के मन में यह सवाल रहता है कि बिहार होम गार्ड का फाइनल रिजल्ट कब जारी होगा। आपको बता दें कि बिहार होम गार्ड भर्ती 2025 की जिलेवार फाइनल मेरिट लिस्ट धीरे-धीरे जारी की जा रही है

दरअसल, Bihar Home Guard District Wise Final Merit List जून 2025 से ही जारी होना शुरू हो गया है और अलग-अलग जिलों का परिणाम क्रमवार प्रकाशित किया जा रहा है।

यदि आपने भी Bihar Home Guard Recruitment 2025 के लिए आवेदन किया था और फिजिकल टेस्ट (PET/PMT) में भाग लिया था, तो अब आप अपना फाइनल मेरिट लिस्ट / रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

बिहार होम गार्ड भर्ती 2025 की जिलेवार फाइनल मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया था, वे अब मेरिट लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।जिन अभ्यर्थियों का नाम अंतिम सूची में शामिल है, उन्हें आगे की प्रक्रिया जैसे दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) और मेडिकल जांच के लिए तैयार रहना चाहिए।उम्मीदवारों की सुविधा के लिए District Wise Final Merit List देखने और डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है। इस लिंक के माध्यम से आप Merit List को PDF फाइल में डाउनलोड कर सकते हैं।

भर्ती का नामबिहार होम गार्ड भर्ती 2025
विज्ञापन संख्या01/2025
पद का नामहोम गार्ड (Home Guard)
पदों की संख्या15000 पद
शारीरिक परीक्षाअप्रैल 30 से जून 21, 2025 के बीच
मेरिट लिस्ट जारीजून 2025 से
अगला चरणदस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट

Bihar Home Guard Final Merit List 2025 Overview

भर्ती का नाम बिहार होम गार्ड भर्ती 2025
विज्ञापन संख्या 01/2025
पद का नाम होम गार्ड (Home Guard)
पदों की संख्या 15000 पद
शारीरिक परीक्षा अप्रैल 30 से जून 21, 2025 के बीच
मेरिट लिस्ट जारी जून 2025 से
अगला चरण दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट

मेरिट लिस्ट में कौन-कौन सी जानकारी दी जाती है?

बिहार होम गार्ड रिजल्ट की मेरिट लिस्ट में उम्मीदवार कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ देख सकते हैं। इसमें अभ्यर्थी का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, फिजिकल टेस्ट (PET/PMT) में प्राप्त अंक, श्रेणी (Category) आदि का विवरण शामिल होता है।
इसके अलावा, मेरिट लिस्ट में आरक्षण श्रेणी के अनुसार रिक्त पदों की जानकारी भी दी जाती है।
यदि आप अपने जिले की मेरिट लिस्ट देखना चाहते हैं, तो इसके लिए District Wise Merit List वाले सेक्शन में जाएँ और वहां अपने जिले के नाम पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करते ही मेरिट लिस्ट PDF फाइल में डाउनलोड हो जाएगी।

बिहार होम गार्ड रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें

Bihar Home Guard Final Selection List देखना काफी आसान है। इसके लिए आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर में Google Chrome खोलें और सर्च बॉक्स में onlinebhg.bihar.gov.in result टाइप करके सर्च करें। इसके बाद गूगल में दिखाई देने वाले District Wise Final Merit List वाले लिंक पर जाकर अपने जिले की मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।
इसके अलावा, आप सीधे अपने कंप्यूटर या स्मार्टफोन की मदद से भी मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं। नीचे जिलेवार मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक दिया गया है। आप जिस जिले से संबंधित हैं, उस जिले के लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करते ही मेरिट लिस्ट PDF फाइल में डाउनलोड हो जाएगी।
आप इस मेरिट लिस्ट को अपने मोबाइल या कंप्यूटर में PDF फाइल के रूप में सेव कर सकते हैं। अगर फिलहाल आपके जिले की मेरिट लिस्ट उपलब्ध नहीं है, तो थोड़ा इंतजार करें, क्योंकि जल्द ही सभी जिलों की मेरिट लिस्ट क्रमवार जारी कर दी जाएगी।

Bihar Home Guard District Wise Merit List PDF – डायरेक्ट लिंक

SL No. District Name Download Final Merit List
01 Araria Click Here
02 Auranagabad Click Here
03 Banka Click Here
04 Bettiah(West Champaran) Click Here
05 Darbhanga Click Here
06 Kishanganj Click Here
07 Munger Final List Waiting List
08 Purnea Click Here
09 Shekhpura Click Here
10 Sheohar Final Merit List

Document Verification के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

यदि आपका नाम मेरिट लिस्ट में शामिल है, तो आपको दस्तावेज़ सत्यापन के लिए निम्नलिखित कागजात तैयार रखने चाहिए:

  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट तथा प्रमाण पत्र
  • जन्म तिथि प्रमाण के रूप में जन्म प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) का प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • 4 से 6 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • PET/PMT एडमिट कार्ड की कॉपी
  • आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी (यदि आवश्यक हो)

महत्वपूर्ण सुझाव:
दस्तावेज़ सत्यापन के समय सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति के साथ दो सेट फोटोकॉपी अवश्य साथ रखें। बेहतर होगा कि आप इन सभी दस्तावेज़ों को पहले से ही एक फोल्डर में व्यवस्थित करके तैयार रखें।
इसके अलावा, मेडिकल जांच से पहले सही खान-पान और पर्याप्त आराम का ध्यान रखें। साथ ही अपने जिले की NIC वेबसाइट या संबंधित कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर जारी होने वाली नई सूचनाओं और नोटिस को नियमित रूप से चेक करते रहें।

चयनित उम्मीदवारों के लिए बॉन्ड जमा करने और पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया

Bond Agreement Signing:
बिहार होम गार्ड में चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति प्रक्रिया के तहत एक बॉन्ड एग्रीमेंट (Bond Agreement) भरना होता है। इस बॉन्ड का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होता है कि चयनित अभ्यर्थी निर्धारित अवधि तक सेवा में बने रहेंगे, सेवा के दौरान अनुशासन का पालन करेंगे और बिना पूर्व सूचना के नौकरी नहीं छोड़ेंगे। यदि कोई अभ्यर्थी बिना अनुमति या सूचना के सेवा छोड़ देता है, तो बॉन्ड में तय शर्तों के अनुसार उस पर जुर्माना या अन्य दंड लगाया जा सकता है। इन सभी नियमों और शर्तों का उल्लेख बॉन्ड एग्रीमेंट में किया जाता है।

Police Verification:
बॉन्ड प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगला चरण पुलिस सत्यापन (Police Verification) का होता है। इस प्रक्रिया के माध्यम से यह जांच की जाती है कि चयनित अभ्यर्थी के खिलाफ कोई आपराधिक मामला या कोर्ट केस लंबित तो नहीं है। साथ ही उम्मीदवार के चरित्र (Character), व्यवहार और निवास स्थान की भी पुष्टि की जाती है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वह वास्तव में उसी राज्य या क्षेत्र का निवासी है। आमतौर पर अधिकांश उम्मीदवार पहले से ही Character Certificate बनवा चुके होते हैं, जो इस प्रक्रिया में सहायक होता है।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

All District Link Click Here
Applicant Login Click Here
Get Registration No. by SMS Click Here
Official Website Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top