बिहार पुलिस मद्य निषेध दरोगा भर्ती 2026 के लिए BPSSC ने विज्ञापन जारी किया, योग्यता स्नातक, ऑनलाइन आवेदन शुरू

Bihar Police Madhya Nishedh Vacancy 2026: अगर आप बिहार में शराब से जुड़े अपराधों को रोकने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की जिम्मेदारी निभाना चाहते हैं, तो Bihar Police Madhya Nishedh Vacancy 2026 आपके लिए एक अच्छा मौका है।

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा बिहार मद्य निषेध संवर्ग के अंतर्गत सब इंस्पेक्टर (मद्य निषेध) पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया है।

BPSSC SI Prohibition Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से होगी। ऑनलाइन आवेदन 27 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। पूरी जानकारी नीचे देखें।

 बिहार पुलिस मद्य निषेध दरोगा भर्ती 2026 ओवरव्यू

विज्ञापन संख्या 03/2026
भर्ती एजेंसी बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग
पद का नाम अवर निरीक्षक मद्य निषेध
पदों की संख्या 78
अंतिम तिथि 27/02/2026

महत्वपूर्ण तिथि:-

✔️ ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि:-

  • 27-01-2026

✔️ ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि:-

  • 27-02-2026

आवेदन शुल्क

सभी वर्गों के लिए :-

  • Rs.100 (महिला/पुरुष)

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन होगा.

बिहार पुलिस मद्य निषेध दरोगा रिक्ति का विवरण

Category Total Posts
UR 41
SC 05
ST 01
EBC 12
BC 09
BC (Female) 02
EWS 08
Total 78

बिहार पुलिस ASI (Operator) वेतनमान:-

Level-5

  • Basic Pay: ₹29,200
  • Pay Matrix Range: ₹29,200 – ₹92,300
  • DA + अन्य भत्ते मिलाकर In-Hand:
  • लगभग ₹42,000 – ₹46,000 / प्रति  माह

बिहार पुलिस मद्य निषेध दरोगा हेतु शैक्षणिक योग्यता

01/08/2025 तक अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) की डिग्री होना अनिवार्य है।

बिहार पुलिस मद्य निषेध दरोगा हेतु आयु सीमा

न्यूनतम आयु (सभी वर्गों के लिए):-

  • 20 वर्ष.

अधिकतम आयु (निम्नलिखित वर्गों के लिए):-

  • UR (Male) – 37 वर्ष.
  • UR (Female) – 40 वर्ष.
  • BC & EBC (Male & Female)-40 वर्ष.
  • SC/ST (Male & Female)-42 वर्ष.

आयु सीमा की गणना दिनांक 01-08-2025 के अनुसार होगी.

BPSSC मद्य निषेध दरोगा हेतु शारीरिक माप

Category Height Chest
UR/BC (Male) 165 cm 81-86 cm
EBC (Male) 160 cm 81-86 cm
SC/ST (Male) 160 cm 79-84 cm
All Female 155 cm x
Weight for Female: 48 kg

Bihar Police SI Prohibition भर्ती का चयन तरीका

Bihar Police SI Prohibition पद के लिए चयन तीन अलग-अलग चरणों में संपन्न किया जाएगा। सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों के आधार पर अंत में अंतिम मेधा सूची जारी की जाएगी।


🔹 चरण 1 – प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination)

  • कुल अंक: 200
  • कुल प्रश्न: 200
  • समय अवधि: 2 घंटे
  • विषय: सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स
  • न्यूनतम योग्यता अंक: 30%

🔹 चरण 2 – मुख्य परीक्षा (Main Examination)

प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में सम्मिलित किया जाएगा।
मुख्य परीक्षा में दो प्रश्न पत्र शामिल होंगे।

  • प्रत्येक प्रश्न पत्र: 200 अंक
  • प्रत्येक पत्र में प्रश्न: 100
  • प्रत्येक पत्र की अवधि: 2 घंटे

मुख्य परीक्षा के विषय क्षेत्र:

  • सामान्य अध्ययन
  • सामान्य विज्ञान
  • नागरिक शास्त्र
  • भारतीय इतिहास
  • भारतीय भूगोल
  • गणित
  • मानसिक क्षमता

🔹 चरण 3 – शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test)

▶️ पुरुष अभ्यर्थियों के लिए
  • दौड़: 1.6 किलोमीटर – 6 मिनट 30 सेकंड
  • ऊँची कूद: कम से कम 4 फीट
  • लंबी कूद: न्यूनतम 12 फीट
  • गोला फेंक: 16 पाउंड – 16 फीट
▶️ महिला अभ्यर्थियों के लिए
  • दौड़: 1 किलोमीटर – 6 मिनट
  • ऊँची कूद: न्यूनतम 3 फीट
  • लंबी कूद: कम से कम 9 फीट
  • गोला फेंक: 12 पाउंड – 10 फीट

📌 मेधा सूची (Merit List)

अंतिम चयन हेतु मेधा सूची केवल मुख्य लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।


🎯 न्यूनतम अर्हता अंक (Minimum Qualifying Marks)
  • SC / ST / महिला उम्मीदवार: 32%
  • EBC: 34%
  • BC: 36.5%
  • UR (सामान्य वर्ग): 40%

BPSSC Sub Inspector Prohibition आवेदन प्रक्रिया

Bihar Police SI Prohibition Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। अभ्यर्थी 27 जनवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड से ही किया जाएगा। पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर “Prohibition Department” सेक्शन में उपलब्ध लिंक से आवेदन पत्र भर सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top