RojgarinBihar

Rojgarinbihar

www.rojgarinbihar.in

बिहार पुलिस में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर: (ASI) – Operations के कुल 462 पदों की भर्ती 2026

बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विस कमीशन(BPSSC) ने आधिकारिक रूप से Bihar Police ASI (Operations) Recruitment 2026 Notification जारी कर दिया है। इस BPSSC ASI Recruitment 2026 के अंतर्गत Assistant Sub Inspector (ASI) – Operations के कुल 462 पदों की भर्ती घोषित की गई हैं। यह नियुक्ति प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 04 फरवरी 2026 से 04 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। Bihar Police ASI (Operator) Vacancy 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

(ASI) – Operations के कुल 462 पदों की भर्ती 2026

बिहार पुलिस रेडियो (वायरलेस) विभाग क्या है?

यह बिहार पुलिस का एक तकनीकी विभाग है, जो पूरी पुलिस प्रणाली की वायरलेस और रेडियो संचार व्यवस्था का संचालन करता है। इसका प्रमुख कार्य पुलिस कंट्रोल रूम, थानों और फील्ड यूनिट्स के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखना तथा आपातकालीन स्थितियों और पुलिस अभियानों के दौरान संचार व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाना होता है।

ASI ऑपरेटर पद पर चयनित उम्मीदवार को कौन-कौन से कार्य करने होते हैं?

ASI (ऑपरेटर) पुलिस की कम्युनिकेशन व्यवस्था संभालता है, जिसमें कंट्रोल रूम और फील्ड यूनिट के बीच वायरलेस मैसेज भेजना-लेना और रेडियो/वॉकी-टॉकी सिस्टम को चलाना व रिकॉर्ड रखना शामिल है।

बिहार पुलिस असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) – Operations के कुल 462 पदों की भर्ती 2026

भर्ती एजेंसी बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC
पद का नाम सहायक उप निरीक्षक (ASI) – ऑपरेशन
पदों की संख्या 462
अंतिम तिथि 04-03-2026
(ASI) – Operations के कुल 462 पदों की भर्ती

(ASI) – Operations के कुल 462 पदों की भर्ती – महत्वपूर्ण तिथि:-

✔️ ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि:-

  • 04-02-2026

✔️ ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि:-

  • 04-03-2026

अब आप सोच सकते हैं कि इतनी कम समय सीमा क्यों दी जाती है? इसका कारण है कि सरकार चाहती है कि केवल गंभीर और तैयार उम्मीदवार ही आवेदन करें। इसलिए जरूरी है कि आप समय रहते सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और आवेदन प्रक्रिया में देरी न करें।

परीक्षा की संभावित तारीख अभी आधिकारिक रूप से घोषित नहीं हुई है, लेकिन आमतौर पर आवेदन खत्म होने के कुछ महीनों बाद परीक्षा आयोजित की जाती है। इसलिए अगर आपने आवेदन कर दिया है, तो अभी से तैयारी शुरू करना सबसे समझदारी भरा कदम होगा।

BPSSC असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ऑपरेटर) रिक्ति विवरण:

Category Vaccancy
General 185
EWS 46
SC 74
ST 05
EBC 83
BC 55
BC-Female 14
Total 462

बिहार पुलिस ASI (Operator) वेतनमान:-

Level-5

  • Basic Pay: ₹29,200
  • Pay Matrix Range: ₹29,200 – ₹92,300
  • DA + अन्य भत्ते मिलाकर In-Hand:
  • लगभग ₹42,000 – ₹46,000 / प्रति  माह

BPSSC असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ऑपरेटर) शैक्षणिक योग्यता:-

01-08-2025 तक मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से Physics विषय के साथ B.Sc पास होना जरूरी है। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50% और SC/ST उम्मीदवारों के लिए 45% अंक होने चाहिए।

बिहार पुलिस ASI (Operator) आयु सीमा:-

दिनांक 01-08-2025 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु निम्नलिखित होनी चाहिए.

  • UR (पुरुष) – 37 वर्ष.
  • UR (महिला) – 40 वर्ष.
  • BC/EBC (महिला / पुरुष) – 40 वर्ष.
  • SC/ST (महिला / पुरुष) – 42 वर्ष.

ASI (Operator) शारीरिक माप (PST)

Category Height Chest
UR/BC (Male) 165 cm 81-86 cm
EBC (Male) 160 cm 81-86 cm
SC/ST (Male) 160 cm 79-84 cm
All Female 155 cm x
Weight for Female: 48 kg

ASI (Operator) शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)

टेस्ट पुरुष महिला
दौड़ 7 मिनट में 1.6 km 7 मिनट में 1 km
ऊँची कूद न्यूनतम 3 फीट 6 इंच न्यूनतम 2 फीट 6 इंच
लम्बी कूद न्यूनतम 10 फीट न्यूनतम 7 फीट
गोला फेंक 16 पाउंड 14 फीट तक 12 पाउंड 8 फीट तक

महत्वपूर्ण लिंक:-

👉 Apply Online
👉 Candidate Login
👉 Recruitment Page

👉 Download Notification
👉 Official Website

मार्च महीने की बिहार की नवीनतम सरकारी नौकरियों के बारे में जानने के लिए Click here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top