Sarkari Naukri In Bihar

Rojgar in Bihar logo design1

Rojgarinbihar

www.rojgarinbihar.in

LNMU UG Session 2026-30 2nd Merit List 2026 Out : Admission की नई तिथि, Cut Off और Direct Link

LNMU UG Session 2026-30 2nd Merit List 2026 : यदि आपने 12वीं (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण की है और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU), दरभंगा के स्नातक (UG) पाठ्यक्रम बी.ए., बी.एससी. एवं बी.कॉम में नामांकन के लिए आवेदन किया था, तो आपके लिए महत्वपूर्ण सूचना है। विश्वविद्यालय ने 18 जुलाई 2026 को UG Admission 2nd Merit List 2026 जारी कर दी है।

दूसरी मेरिट लिस्ट में चयनित अभ्यर्थी 20 जुलाई 2026 से 24 जुलाई 2026 तक संबंधित कॉलेज में जाकर अपना नामांकन करा सकते हैं। इस शैक्षणिक सत्र से विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुसार चार वर्षीय स्नातक (Four-Year UG Programme) संचालित कर रहा है।

महत्वपूर्ण सूचना: LNMU द्वारा इससे पहले पहली मेरिट लिस्ट 17 जून 2026 को जारी की गई थी। जिन अभ्यर्थियों का चयन पहली मेरिट लिस्ट में नहीं हुआ था, वे अब दूसरी मेरिट लिस्ट में अपना नाम अवश्य जांचें और निर्धारित तिथि के भीतर संबंधित कॉलेज में जाकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें।

यह भी देखें : RRB Railway Junior Engineer Vacancy 2026

Table of Contents

आवेदन करने से पहले ग्रेजुएशन के प्रकार को समझें

LNMU UG Admission 2026-30 के लिए आवेदन करने से पहले सभी विद्यार्थियों को यह समझना आवश्यक है कि विश्वविद्यालय में मुख्य रूप से दो प्रकार के स्नातक (Graduation) पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।

1. ऑनर्स (Honours) डिग्री

ऑनर्स कोर्स में विद्यार्थी एक मुख्य विषय (Major Subject) का चयन करते हैं। इसी विषय की गहराई से पढ़ाई कराई जाती है।

उदाहरण:

  • Zoology Honours
  • Botany Honours
  • Mathematics Honours
  • English Honours आदि।

इसमें चुना गया Honours विषय Major Paper होता है, जबकि अन्य विषय Minor (MI), Multidisciplinary Course (MDC), Ability Enhancement Course (AEC), Skill Enhancement Course (SEC) और Value Added Course (VAC) जैसे सहायक (Subsidiary) पेपर होते हैं, जो नई शिक्षा नीति (NEP) के अनुसार पढ़ाए जाते हैं।

2. डिग्री (General/Degree Programme)

डिग्री प्रोग्राम में किसी एक विषय का ऑनर्स नहीं होता। इसमें विद्यार्थी दो मुख्य विषयों (Main Subjects) के संयोजन के साथ अध्ययन करते हैं।

उदाहरण:

  • History + Geography
  • Political Science + History आदि।

इन दो मुख्य विषयों के अतिरिक्त अन्य विषय Minor (MI), MDC, AEC, SEC और VAC के रूप में शामिल होते हैं।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि चार वर्षीय स्नातक (Four-Year UG Programme) लागू होने के बाद पाठ्यक्रम में Skill Papers (स्किल आधारित विषय) को शामिल किया गया है। ये विषय प्रत्येक सेमेस्टर में बदल सकते हैं और इनका उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान, कौशल विकास (Skill Development) तथा व्यावसायिक (Professional) क्षमता को बढ़ाना है।

LNMU UG Session 2026-30 2nd Merit List 2026 : संक्षिप्त विवरण (Summary)

विवरण

जानकारी

विश्वविद्यालय का नाम
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU), दरभंगा
पोस्ट का नाम
LNMU UG Session 2026-30 Admission 2026
सत्र एवं पाठ्यक्रम अवधि
सत्र 2026-30 (4 वर्षीय स्नातक कार्यक्रम)
कोर्स का प्रकार
B.A., B.Sc., B.Com.
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि
25 मई 2026
बिना विलंब शुल्क आवेदन की अंतिम तिथि
09 जून 2026
₹200 विलंब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि
10 एवं 11 जून 2026
आवेदन का माध्यम
ऑनलाइन
दूसरी मेरिट लिस्ट (2nd Merit List) की स्थिति
जारी
दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि
18 जुलाई 2026
दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन तिथि
20 जुलाई 2026 से 24 जुलाई 2026 तक
पहली मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि
25 जून 2026
पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन तिथि
28 जून 2026 से 06 जुलाई 2026 तक
आवेदन शुल्क
सभी अभ्यर्थियों के लिए ₹500/-
आधिकारिक वेबसाइट
lnmu.ac.in

LNMU UG Session 2026-30 2nd Merit List 2026

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU), दरभंगा ने शैक्षणिक सत्र 2026-30 के अंतर्गत चार वर्षीय स्नातक (UG) CBCS/NEP आधारित प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए दूसरी ऑनलाइन मेरिट लिस्ट (2nd Merit List) 18 जुलाई 2026 को जारी कर दी है।

जिन अभ्यर्थियों ने B.A., B.Sc. एवं B.Com. पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, वे अब विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट lnmu.ac.in पर जाकर अपनी 2nd Merit List PDF डाउनलोड कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को 20 जुलाई 2026 से 24 जुलाई 2026 के बीच आवंटित कॉलेज में आवश्यक दस्तावेजों के साथ जाकर अपना नामांकन (Admission) सुनिश्चित करना होगा।

LNMU UG Session 2026-30 2nd Merit List 2026 : पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

LNMU UG Admission 2026-30 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना आवश्यक है। नीचे सभी प्रमुख योग्यता संबंधी जानकारी दी गई है।

सामान्य शैक्षणिक योग्यता

  • अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
  • संबंधित विषय में न्यूनतम 45% अंक होना आवश्यक है, ताकि अभ्यर्थी अपने चुने हुए स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पात्र हो सके।

कोर्सवार पात्रता (Course-wise Eligibility)

1. B.A. (बैचलर ऑफ आर्ट्स)

यदि आप B.A. में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो:

  • Arts, Science या Commerce किसी भी संकाय से 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
  • ऐसे विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार आर्ट्स विषयों का चयन कर सकते हैं।

2. B.Sc. (बैचलर ऑफ साइंस)

यदि आप B.Sc. में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो:

  • अभ्यर्थी का 12वीं (इंटरमीडिएट) विज्ञान (Science) संकाय से उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • विज्ञान वर्ग के विद्यार्थी ही B.Sc. पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए पात्र होंगे।

3. B.Com. (बैचलर ऑफ कॉमर्स)

यदि आप B.Com. में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो:

  • अभ्यर्थी का 12वीं (इंटरमीडिएट) वाणिज्य (Commerce) संकाय से उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • केवल कॉमर्स संकाय के विद्यार्थी B.Com. पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पात्र होंगे।

LNMU UG Session 2026-30 2nd Merit List 2026 : आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

यदि आप LNMU UG Session 2026-30 में B.A., B.Sc. या B.Com. पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें। सभी दस्तावेज सही एवं अद्यतन (Updated) होने चाहिए, ताकि आवेदन प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के पूरी हो सके।

आवश्यक दस्तावेजों की सूची

  • 12वीं (इंटरमीडिएट) की मार्कशीट
  • 10वीं की मार्कशीट/मैट्रिक प्रमाणपत्र (जन्म तिथि सत्यापन हेतु)
  • आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • अपार आईडी (APAAR ID / ABC ID Card)
  • हाल ही का पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर (Signature)
  • निवास प्रमाण पत्र (Residential/Domicile Certificate)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • सक्रिय ईमेल आईडी (Active Email ID)
  • सक्रिय मोबाइल नंबर (Active Mobile Number)

LNMU UG Session 2026-30 2nd Merit List 2026 : चयन प्रक्रिया (Selection Process)

यदि आपने LNMU UG Session 2026-30 के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, तो आवेदन के बाद आपकी चयन प्रक्रिया (Selection Process) निम्नलिखित चरणों में पूरी होती है।

1. प्रोविजनल (Provisional) सूची जारी की जाती है

ऑनलाइन आवेदन समाप्त होने के बाद सबसे पहले विश्वविद्यालय Provisional List जारी करता है। इस सूची में सभी आवेदकों का विवरण होता है।

इस सूची में आपको निम्नलिखित जानकारी अवश्य जांचनी चाहिए:

  • अभ्यर्थी का नाम
  • पिता का नाम
  • माता का नाम
  • जन्म तिथि
  • श्रेणी (Category)
  • विषय (Major Subject)
  • अन्य व्यक्तिगत विवरण

यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित समय के भीतर उसमें सुधार (Correction) अवश्य करा लें, क्योंकि इसके बाद Final List तैयार की जाती है।

2. फाइनल मेरिट लिस्ट (Final Merit List) जारी होती है

प्रोविजनल सूची में सुधार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद LNMU Final Merit List जारी करता है।

मेरिट लिस्ट तैयार करते समय मुख्य रूप से निम्न आधारों को ध्यान में रखा जाता है:

  • 12वीं (Intermediate) में प्राप्त अंक
  • चयनित मेजर (Honours) विषय
  • कॉलेज एवं सीटों की उपलब्धता

3. प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मेरिट लिस्ट

विश्वविद्यालय आवश्यकता के अनुसार पहली, दूसरी और तीसरी मेरिट लिस्ट जारी करता है। प्रत्येक सूची में योग्य अभ्यर्थियों को उनकी मेरिट और पसंद के अनुसार कॉलेज आवंटित किया जाता है।

यदि किसी कॉलेज में सभी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद भी सीटें रिक्त रह जाती हैं, तो विश्वविद्यालय Spot Admission की प्रक्रिया शुरू कर सकता है।

4. स्पॉट एडमिशन (Spot Admission)

यदि सभी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद भी सीटें खाली रहती हैं, तो LNMU संबंधित कॉलेजों में Spot Admission की प्रक्रिया शुरू करता है।

  • स्पॉट एडमिशन के लिए विद्यार्थियों को अलग से आवेदन करना पड़ सकता है।
  • इसकी तिथि एवं दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय द्वारा अलग से जारी किए जाते हैं।
  • इस प्रक्रिया के माध्यम से रिक्त सीटों पर योग्य अभ्यर्थियों का नामांकन किया जाता है।

5. कॉलेज में नामांकन (Admission)

यदि आपका नाम किसी मेरिट लिस्ट में आता है, तो आपको आवंटित (Allotted) कॉलेज में निर्धारित तिथि के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ जाकर नामांकन कराना होगा।

ध्यान दें: यदि आप निर्धारित समय पर नामांकन नहीं कराते हैं या सीट स्वीकार नहीं करते हैं, तो सामान्यतः आपका दावा समाप्त हो सकता है और आपका नाम अगली मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं किया जाएगा।

LNMU UG Admission 2026-30 2nd Merit List 2026 कैसे डाउनलोड करें?

यदि आप LNMU UG Admission Session 2026-30 की 2nd Merit List 2026 डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें।

LNMU UG 2nd Merit List Download Process

  1. सबसे पहले LNMU की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  2. होमपेज पर “UG Admission Session 2026-30” या “UG 2nd Merit List 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब 2nd Merit List PDF डाउनलोड करने का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  4. मेरिट लिस्ट PDF आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगी।
  5. PDF खोलें और Ctrl + F दबाकर अपना नाम, आवेदन संख्या (Application ID) या कॉलेज का नाम खोजें।
  6. यदि आपका नाम मेरिट लिस्ट में है, तो आवंटित (Allotted) कॉलेज का नाम और अन्य विवरण ध्यानपूर्वक देखें।
  7. इसके बाद निर्धारित 20 जुलाई 2026 से 24 जुलाई 2026 के बीच सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित कॉलेज में जाकर अपना नामांकन (Admission) पूरा करें।

महत्वपूर्ण सूचना: मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें दिए गए सभी विवरण जैसे नाम, कॉलेज आवंटन, विषय (Course) और रिपोर्टिंग तिथि को अच्छी तरह जांच लें। यदि कोई त्रुटि दिखाई दे, तो तुरंत संबंधित कॉलेज या LNMU से संपर्क करें।

LNMU UG Session 2026-30 Admission 2026 : Important Links

Download 2nd Merit List
Download 2nd Merit List Login
Download 2nd Merit List Notice
Download 1st Merit List
Download Subject Wise List
Applicant Login
Download Short Notice
Download Notification
Official Website
LNMU UG Session 2026-30 2nd Merit List 2026

यह भी देखें : India Post GDS 4th Merit List 2026 डाउनलोड लिंक एक्टिव

LNMU UG Session 2026-30 2nd Merit List 2026 : FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

Q1. LNMU UG Session 2026-30 Admission की 2nd Merit List कब जारी हुई?

Ans: LNMU UG Session 2026-30 Admission की दूसरी मेरिट लिस्ट (2nd Merit List) 18 जुलाई 2026 को जारी की गई है।

Q2. LNMU UG Session 2026-30 Admission की 1st Merit List कब जारी हुई थी?

Ans: LNMU UG Session 2026-30 Admission की पहली मेरिट लिस्ट 25 जून 2026 को जारी की गई थी।

Q3. LNMU UG Session 2026-30 Admission की दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन कब होगा?

Ans: दूसरी मेरिट लिस्ट में चयनित अभ्यर्थी 20 जुलाई 2026 से 24 जुलाई 2026 तक संबंधित कॉलेज में जाकर अपना नामांकन करा सकते हैं।

Q4. LNMU UG Session 2026-30 Admission 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि क्या थी?

Ans: बिना विलंब शुल्क के आवेदन की अंतिम तिथि 09 जून 2026 थी, जबकि ₹200 विलंब शुल्क के साथ 10 एवं 11 जून 2026 तक आवेदन स्वीकार किए गए थे।

Q5. LNMU UG Session 2026-30 Admission 2026 का आवेदन शुल्क कितना था?

Ans: LNMU UG Admission 2026-30 के लिए सभी अभ्यर्थियों हेतु आवेदन शुल्क ₹500/- निर्धारित किया गया था।

Q6. LNMU UG Session 2026-30 Admission 2026 की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

Ans: LNMU की आधिकारिक वेबसाइट https://lnmu.ac.in है। अभ्यर्थी इसी वेबसाइट के माध्यम से मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं, प्रवेश संबंधी सूचना प्राप्त कर सकते हैं तथा अन्य आधिकारिक अपडेट देख सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top